Saturday, 15 May 2021

Class IX |Hindi Textbook Solution |आलोक भाग - १|पद्यःकृष्ण-महिमा|कवि-रसखान| पाठ के अन्तर्गत प्रश्न के उत्तर

अभ्यासमाला 

बोध एवं विचार

1. सही विकल्प का चयन करो :

    (क) रसखान कैसे कवि थेे ?
          (1) कृष्णभक्त (2) रामभक्त (3) सूफी (4) संंत
    (ख) कवि रसखान की प्रामाणिक रचनाओं की संख्या है -
          (1) तीन (2) दो (3) चार (4) पाँच 
    (ग) पत्थर बनकर कवि रसखान कहाँ रहना चाहते हैंं  ?
          (1) हिमालय पर्वत पर
          (2) गोवर्धन पर्वत पर
          (3) विंध्य पर्वत पर
          (4) नीलगिरि पर
    (घ) बालक कृष्ण के हाथ से कौआ क्या लेकर  भागा ?
          (1) सूखी रोटी     (2) दाल - रोटी
          (3) पावरोटी       (4) माखन - रोटी

2. एक शब्दों में उत्तर दो :

    (क) रसखान ने किनसे भक्ति की दीक्षा ग्रहण की थी ?
    उत्तर : रसखान ने विट्ठलनाथ नाथ जी से भक्ति की दीक्षा ग्रहण की
    थी ।
    (ख)'प्रेमवाटिका' के रचयिता कौन हैै ?
    उत्तर : 'प्रेमवाटिका' के रचयिता है कवि रसखान जी ।
    (ग) रसखान की काव्य-भाषा क्या है ?
    उत्तर : रसखान  की काव्य-भाषा साहित्यिक ब्रज हैै, जिसमें सहजता,
    मधुरता और सरसता सर्वत्र विराजमान है ।
    (घ) आराध्य कृष्ण का वेेष धारण करतेे हुए कवि अधरों पर क्या
    धारण करना नहीं चाहते ?
    उत्तर : आराध्य कृष्ण का वेष धारण करते हुए कवि अधरों पर
    मुरली धारण करना नहीं चाहते ।
    (ङ) किनकी गाय चराकर कवि रसखान सब प्रकार के सुुुख भुलाना
    चाहते है ?
    उत्तर : नंद की गाय चराकर कवि रसखान सब प्रकार के सुख भुुलाना
    चाहते है ।

3. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो :

    (क) कवि रसखान कैसे इंसान थे ?
    उत्तर : कवि रसखान कोमल ह्रदयवाले, भावुक प्रकृति के इंंसान थे।
    (ख) कवि रसखान किस स्थिति में गोपियों के कृृष्ण-प्रेम से अभिभूत
    हुए थे ?
    उत्तर : प्रसिद्ध है कि कवि रसखान श्रीमदभागवत का फारसी पढ़कर
    गोपियों के कृष्ण-प्रेम से अभिभूत हुए थे ।
    (ग) कवि रसखान ने अपनी रचनाओं में किन छंदों का अधिक प्रयोग
    किया है ?
    उत्तर : कवि रसखान ने अपनी रचनाओं में दोहा, कवित्त और सवैया
    छंदों का अधिक प्रयोग किया है ।
    (घ) मनुष्य के रूप में कवि रसखान कहाँ बसना चाहतेे है ?
    उत्तर : मनुष्य के रूप में कवि रसखान कृष्ण के जन्मभूमि गोकुल
    गाँव में बसना चाहते है ।
    (ङ) किन वस्तुओं पर कवि रसखान तीनोंं लोकों का राज न्योछावर
    करने को प्रस्तुत हैं ?
    उत्तर : छड़ी और कंबल पर कवि रसखान तीनों लोकों का राज
    न्योछावर करने को प्रस्तुत हैं ।

1 comment:

Dear reader , to know more information then comment your questions. I'm try to reply as soon as possible.

Most Featured Post

DISTRICT LEVEL INTERNAL EXAMINATION COMMITTEE | PRE-BOARD EXAMINATION 2022 | HINDI | CLASS - X | TRANSLATION INTO HINDI

निम्नलिखित वाक्यों को हिंदी में अनुवाद करो :  1. Gita said, "I shall go to school tomorrow." उत्तर: गीता ने कहा, " मैं कल स...