Monday, 20 April 2020

Student's Guide : Class 9 | Hindi Textbook Solution | आलोक भाग - १ | पाठ - ३ : बिंदु - बिंदु विचार - रामानंद दोषी |

अभ्यासमाला 
( 1 )

1. पूर्ण  वाक्य  में  उत्तर  दो :

(क) मुन्ना  कौन - सा  पाठ  याद  कर  रहा  था  ?
उत्तर  :"क्लीनलीनेस इज नेक्स्ट टु गाॅॅॅॅडलीनेस"- यह  पाठ  याद  कर रहा  था ।

(ख) मुन्ना  को  बाहर  कौन  बुला  रहा  था  ?
उत्तर  : मुन्ना  को  उनके  मित्र  बाहर  बुला  रहा  था ।

(ग) मुन्ना की बहन  उसके के लिए  क्या-क्या कार्य  किया करती थी ?
उत्तर  : मुन्ना  की  बहन  उसके  के  लिए  बहुत  सारी  कार्य करती  थी । मुन्ना  के  पढ़ाई  के  बाद  उनकी  बहन  मेज  के पास  पहुँचकर  बिटिया  निशान  के  लिए  कागज  लगाकर  उसकी  किताब  बंद  करती  हैं ; किताबों - कापियों - कागजों  के  बेतरतीब  ढेर  को  सँवारकर  करीने से  चुनती  हैं ; खुले  पड़े  पेन  की  टोपी  बंद करती  हैं ; गीला  कपड़ा लाकर  स्याही  के  दाग - धब्बे  पोंछती  हैं  और  कुरसी  को  कायदे  से  रखकर  चुपचाप  चली  जाती  हैं । 

(घ) आपकी  राय  में  अंग्रेजी  की  सूक्ति  का  मुन्ना  और  उसकी  बहन  में  से  किसने  सही - सही  अर्थ  समझा  ?
उत्तर  : मेरी  राय  में  अंग्रेजी  की  सूूक्ति  का  अर्थ  उसकी  बहन  ने  सही - सही  समझा  क्योंकि  मुन्ना  जो  पढ़ता  था  उसके  अर्थ  को    समझ - बूझकर  आचरण  में  सही  ढंग  से  उतार  पाने  में  असमर्थ था। बल्कि  उसकी  बहन को अंग्रेजी  समझ  नहीं  आने  के  बावजूद  अपनी  सेवा-भावना  से  हर  काम  सही  ढंग  से  करती  थी ।

(ङ) पाठ  के  अनुसार  सात  समंदर  की  भाषा  क्या  है  ?
उत्तर  : पाठ  के  अनुसार  सात  समंदर  की  भाषा  यह  है - जो अपनी  मानसिक सोच  से  दूर  हो ; जैसे  मुन्ना  का अंग्रेजी  पढ़ना। उसकी बहन  को  समझ  नहीं  आ  रही  थी । वह सोच  रही थी  कि भाईया जो  पढ़  रहा  है , सात  समंदर  की  दूर  की  पढ़ाई  होगी ।

2. संक्षिप्त  उत्तर  दो  ( लगभग  25 शब्दों  में  )

(क) लेखक  का  ध्यान  अपनी  किताब  से  उचत  कर  मुन्ना  की  ओर  क्यों  गया  ?
उत्तर  : लेखक   का  ध्यान  अपनी  किताब  से  उचत  कर  मुन्ना  की ओर  गया  क्योंकि  जो  पाठ  मुन्ना  पढ़  रहा  था - "क्लीनलीनेस  इज    नेक्स्ट  टु  गाॅडलीनेस" , उसका  अर्थ  समझ  रहा  था कि शुचिता देवत्व  की  छोटी  बहन  है । बल्कि  सही  अर्थ  यह  है  कि  स्वच्छता, भक्ति से  भी  बढ़कर  है ।

(ख) बिटिया  मुन्ना  की  मेज  को  क्यों  सँवार  देती  है  ?
उत्तर  : बिटिया  मुन्ना  की  मेज  को  सँवार  देती  है  क्योंकि  भाई  पर    बहुत  लाड़  है  उसकी । भाई  सात  समंदर  की  भाषा  पढ़  रहे  हैं -    इसलिए  उनका  आदर  भी  करती  है ।

(ग) लेखक  को  सारे  प्रवचन - अध्ययन  बौने  क्यों  लगे  ?
उत्तर  : लेखक   को  सारे  प्रवचन - अध्ययन  बौने  लगे  क्योंकि  गंभीर घोष  से  सुललित  शैैली  में  दिए  गए  अनेकानेक  भाषणों  में सुने सुंदर  सुगठित  वाक्य  कानों  में  गूँजने  लगते  हैं । मनमोहिनी  जिल्द  की  शानदार  छपाईवाली  पुस्तकों  में  पढ़े  कलापूर्ण अंश  आँखों  के आगे  तैर  जाते  हैं ।

(घ) "हम  वास्तव  में  तुम्हारे  समक्ष  श्रद्धानत  होना  चाहते  हैं ।" - इस  वाक्य  में  लेखक  ने  'वास्तव'  शब्द  का  प्रयोग  क्यों  किया  गया  है ?
उत्तर : इस  वाक्य  में  लेखक  ने  'वास्तव'  शब्द  का प्रयोग इसलिए किया  है  क्योंकि  मुन्ना  नाम  के  बच्चे  के  माध्यम  से  हमें  बताना चाहता  है  कि  किसी  भी  सीख  को  रट  लेने  के  बजाय  उसे समझ-बूझकर  आचरण  में  सही  ढंग  से  उतार  पाने  के  लिए  कोशिश करना  चाहिए ।  वाणी  और  व्यवहार  में  समता  लाने  के  लिए आग्रह  कर  रहे  है । 

(ङ) ' वाणी  और  व्यवहार  में  समता  आने  दो । ' - यदि वाणी  और
व्यवहार एक हो  तो  इसका  परिणाम  क्या  होगा  ? अपना  अनुभव
व्यक्त करो ।
उत्तर : यदि  वाणी  और  व्यवहार  एक  हो  तो  एक  इंसान  बहुत  आगे
निकल  जाएंगे । वह  आत्मविश्वास  के  साथ  खुद  आगे  बढ़ते  हुए
दूसरों  को  भी  मदद  का  हाथ  बढ़ायेगा । हमें  किसी  भी  सीख  को
रट  ने  के  वजाय  उसे  समझ-बूझकर  आचरण  में  सही  ढंग  से  उतार
लेने  से  एक  सकारात्मक  व्यक्तित्व  निर्माण  में  मदद  मिलता  है । 

(च) ' पाठ  याद  हो  गया । ' मुन्ना  का  पाठ  याद  हो  जाने  पर  भी
लेखक  उससे  प्रसन्न  नहीं  हैं , क्यों  ? 
उत्तर : मुुन्ना  का   पाठ  याद  हो  जाने  पर  भी  लेखक  उससे  प्रसन्न
नहीं  हैं  क्योंकि  वह  पाठ  को  जोर-जोर  से  रट  रहे  थे । वह  पाठ
का  अर्थ  भी  कुछ  दूसरा  ही  समझ  रहा  था । वह  पाठ  का  सही
अर्थ  समझ-बूझकर  आचरण  में  सही  ढंग  से  उतार  पाने  में  असमर्थ
था । 

(छ) लेखक  ने  इस  निबंध  में  अंग्रेजी  की  सूक्ति  - ' क्लीनलीनेस  इज़
नेक्स्ट  टु  गाॅडलीनेस ' को  आधारबिंदु  क्यों  बनाया  है  ? 
उत्तर : लेखक  ने  इस  निबंध  में  अंग्रेजी  की  सूक्ति - ' क्लीनलीनेस
इज  नेक्स्ट  टु  गाॅडलीनेस ' को  आधारबिंदु  बनाया  है  क्योंकि  इस
सूक्ति  से  पाठ  का  भाव  स्पष्ट  हुआ  है । लेखक  के  अनुसार  वाणी
और  व्यवहार  में  समता  लाने  की  आवश्यक  है । 

1 comment:

Dear reader , to know more information then comment your questions. I'm try to reply as soon as possible.

Most Featured Post

DISTRICT LEVEL INTERNAL EXAMINATION COMMITTEE | PRE-BOARD EXAMINATION 2022 | HINDI | CLASS - X | TRANSLATION INTO HINDI

निम्नलिखित वाक्यों को हिंदी में अनुवाद करो :  1. Gita said, "I shall go to school tomorrow." उत्तर: गीता ने कहा, " मैं कल स...