Tuesday, 10 November 2020

Class 10 |SEBA |HSLC Important Hindi Textbook Solution |हिंदी आलोक भाग 2 |पद्य : साखी - कबीरदास | पाठ के अन्तर्गत प्रश्न के उत्तर |

अभ्यासमाला 

■ बोध एवं विचार 

1. सही विकल्प का चयन करो  :

(क) महात्मा कबीरदास का जन्म हुआ था - 
       (अ) सन् 1398 में     (आ) सन्  1380 में 
       ( इ ) सन्  1370 में    ( ई )

(ख) संत कबीरदास के गुरु कौन थे ?
       (अ) गोरखनाथ      (आ) रामानंद 
       (इ) रामानुजाचार्य   (ई) ज्ञानदेव 

(ग) कस्तूरी मृग वन - वन में क्या खोजता फिरता है - 
      (अ) कोमल घास      (आ) शीतल जल
      (इ) कस्तूरी नामक सुगंधित पदार्थ    (ई) निर्मल हवा 

(घ) कबीरदास के अनुसार वह व्यक्ति पंडित है ---
      (अ) जो शास्त्रों का अध्ययन करता है ।
      (आ) जो बड़े - बड़े ग्रंथ लिखता है ।
      (इ) जो किताबें खरीदकर पुस्तकालय में रखता है ।
      (ई) 'जो प्रेम का ढाई आखर' पढ़ता है ।

(ङ) कवि के अनुसार हमें कल का काम कब करना चाहिए ?
      (अ) आज    (आ) कल    (इ) परसों    (ई) नरसों 

2. एक शब्द में उत्तर दो :

(क) श्रीमंत शंकरदेव ने अपने किस ग्रंथ में कबीरदास जी का
       उल्लेख किया है ?
उत्तर : 'कीर्तन घोषा' ।

(ख) महात्मा कबीरदास का देहावसान कब हुआ था ?
उत्तर : सन् 1518 में ।

(ग) कवि के अनुसार प्रेमविहीन शरीर कैसा होता है ?
उत्तर : मरा हुआ ।

(घ) कबीरदास जी ने गुरु को क्या कहा है ?
उत्तर : कुम्हार ।

(ङ) महात्मा कबीरदास की रचनाएँ किस नाम से प्रसिद्ध हुईं ?
उत्तर : बीजक ।

3. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो :

(क) कबीरदास के पालक पिता - माता कौन थे ?
उत्तर : कबीरदास के पालक पिता-माता थे नीरू और नीमा ।

(ख) 'कबीर' शब्द का अर्थ क्या है ?
उत्तर : 'कबीर' शब्द का अर्थ है बड़ा,महान,श्रेष्ठ ।

(ग) 'साखी' शब्द किस संस्कृत शब्द से विकसित है ?
उत्तर : 'साखी' शब्द मूल संस्कृत शब्द 'साक्षी' से विकसित है ।

(घ) साधु की कौन - सी बात नहीं पूछी जानी चाहिए ?
उत्तर : साधु की जाति नहीं पूछी जानी चाहिए ।

(ङ) डूबने से डरने वाला व्यक्ति कहाँ बैठा रहता है ?
उत्तर : डूबने से डरने वाला व्यक्ति पानी के किनारे बैठा रहता
          है ।


Most Featured Post

DISTRICT LEVEL INTERNAL EXAMINATION COMMITTEE | PRE-BOARD EXAMINATION 2022 | HINDI | CLASS - X | TRANSLATION INTO HINDI

निम्नलिखित वाक्यों को हिंदी में अनुवाद करो :  1. Gita said, "I shall go to school tomorrow." उत्तर: गीता ने कहा, " मैं कल स...